तिमेनार, मार्च 23 -- छत्तीसगढ़ के एक दूरजराज गांव को सात दशक के लंबे इंतजार के बाद आज जाकर बिजली नसीब हुई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि माओवाद प्रभावित बीजापुर जिले के सुदूर गांव तिमेनार में स्थानीय लोग बुनियादी सुविधाओं के बिना अंधेरे में जीवन यापन कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिमेनार का विद्युतीकरण बस्तर के दूरदराज के क्षेत्रों में शासन और विकास के एक नए युग की शुरुआत का संकेत है। एक सरकारी बयान में कहा गया कि भैरमगढ़ विकास खंड में बेचापला गांव पंचायत के विस्तार,गांव के सभी 53 घरों को मुख्यमंत्री की मंझरा-टोला विद्युतीकरण योजना के तहत आजादी के 77 साल बाद पहली बार विद्युतीकृत किया गया है। सीएम ऑफिस की ओर से आगे कहा गया कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि का मतलब है कि माओवादी आतंक का अंत और क्षेत्र में विकास,शांति और समृद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.