रांची, फरवरी 5 -- रांची, संवाददाता। रामशरण तिर्की ने रोशनी खलखो पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निर्वाचन पदाधिकारी को आवेदन दिया है। लिखा है कि नामांकन करते समय खलखो समर्थकों के साथ जुलूस और रैली के रूप में कमिश्नरी पहुंचीं। इस बीच भगवा झंडे लहराए गए। धार्मिक नारे भी लगे। तिर्की का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया के बीच धार्मिक प्रतीकों का प्रयोग चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। उन्होंने निर्वाचन प्रशासन से इसकी जांच कर कार्रवाई करने और खलखो का नामांकन रद्द करने की मांग की है। अभी इस पर चुनाव प्रशासन का कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...