हरिद्वार, जनवरी 31 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर रोशनाबाद में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य गुरु रविदास की शिक्षा, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को आम जनता तक पहुंचाना था। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। शनिवार को संत रविदास शोभायात्रा का शुभारंभ रोशनाबाद स्थित रविदास मंदिर से हुआ। यह शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होकर हेत्तमपुर स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर भवन तक पहुंची और वहां से पुनः रविदास मंदिर लौटी। इस दौरान संत रविदास की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा करते हुए श्रद्धा भाव प्रकट किए। इससे पूर्व मंदिर परिसर में सभी वर्गों के लिए भंडारा भी लगाया गया। सर्व समाज की सहभागिता ने सामाजिक ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.