हरिद्वार, मार्च 13 -- रोशनाबाद पैठ में तय दिनों से अधिक दिन का पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है। वहीं ग्रामीण ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से भी इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अधिकारी की तरफ से इसमें कोई कार्यवाही नहीं की है। दुकानदारों का आरोप है कि शनिवार और मंगलवार ही पैठ का पैसा दुकानदारों से लेने के प्रस्ताव पर पंचायत ने 22 लाख रुपये का ठेका दिया था। इसमें मंगलवार और शनिवार के दिन ही 50 और 80 रुपये एकत्रित होने थे, लेकिन ठेकेदार प्रतिदिन 50 से 150 सौ रुपये तक वसूल रहा है और इसकी रसीद तक नहीं दी जा रही है। रोशनाबाद तालाब से लेकर सब स्टेशन तक फल-सब्जी, रहेड़ी ठेली, गारमेंट्स आदि दुकानदारों से ठेकेदार प्रतिदिन 50-150 रुपये तक वसूल रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि ठेकेदार के कर्मचारी दुकानदार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.