उरई, फरवरी 24 -- कोंच। नगर स्थित मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रोवर-रेंजर प्रवेश एवं निपुण प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन मंगलवार को उत्साह और अनुशासन का विशेष माहौल देखने को मिला। शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सेवा भावना का विकास करना है। मंगलवार आयोजित सत्र में दीक्षा संस्कार एवं तंबू लगाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम सत्र की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद बी.पी. 6 कार्यक्रम संपन्न हुआ। दीक्षा संस्कार के दौरान रोवर प्रभारी डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी ने स्कार्फ में गांठ बांधने की विधि और उसके प्रतीकात्मक महत्व को विस्तार से समझाया। द्वितीय सत्र में रेंजर प्रभारी मधुर लता द्विवेदी के निर्देशन में रोवर-रेंजर्स को तंबू लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जंगल या खुले क्षेत्र में रहने की तकनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.