उरई, फरवरी 23 -- कोंच। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित रोवर रेंजर प्रवेश एवं निपुण प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस पर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला। शिविर 25 फरवरी तक संचालित किया जा रहा है। रोवर प्रभारी डॉ भूपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चार टीमों - वैलोसिरेपटर, स्नो लेपर्ड, लोटस डेसी और डैन सिटी में विभाजित किया गया है। जिससे उनमें टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का विकास हो सके। दिवस की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद बीपी 6 कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में रोवर-रेंजरों को प्राथमिक सहायता के व्यवहारिक तरीके सिखाए गए तथा विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने का अभ्यास कराया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से आपात परिस्थितियों में तत्परता और दक...