लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, संवाददाता आशियाना स्थित महाराजा बिजली पासी राजकीय पीजी कॉलेज में रोवर्स-रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना राजन ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, अनुशासन तथा सेवा भाव का विकास करते हैं। प्राचार्या प्रोफेसर सुमन गुप्ता ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है। समापन समारोह के सांस्कृतिक सत्र में शिविर के प्रतिभागियों भारती, ईशा, खुशी, आशीष एवं सपना आदि ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रोवर्स प्रभारी डॉ. अखिलेंद्र प्रताप सिंह व रेंजर्स प्रभारी डॉ. रचना समेत कई अन्य मौजूद रहे। संचालन डॉ. राघवेंद्र मिश्र ने किया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.