सहारनपुर, फरवरी 20 -- राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में रोवर्स रेंजर्स शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस तीन दिवसीय शिविर में छात्राओं ने तंबू निर्माण, गांठे बंधन, झंडी संकेत, प्राकृतिक वस्तुओं से रंगोली बनाना, गैजेट्स व स्ट्रेचर बनाना तथा प्राथमिक चिकित्सा आदि कौशल का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान गेंदा टोली प्रथम, सूरजमुखी टोली ने दूसरा एवं कमल टोली को तीसरां स्थान मिला। जिला स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक राजपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि इस तरह के शिविर में छात्र केवल प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि, जीवन जीने की कला सीखते हैं। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि यह शिविर केवल गतिविधियों का समूह नहीं था बल्कि यह आत्मविश्वास, नेतृत्व और सेवाभाव को विकसित करने की एक सशक्त यात्रा रही। डॉ. त्रिसुख सिंह ने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्...