बलरामपुर, फरवरी 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रवेश/निपुण जांच शिविर के चौथे दिन कैडेटों को हैंड क्राफ्टिंग एवं टेंट पिचिंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान रोवर्स-रेंजर्स ने आकर्षक हस्तशिल्प सामग्री तैयार की तथा व्यवस्थित ढंग से टेंट लगाकर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने शिविर का निरीक्षण कर प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी लेकर कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। जिला संगठन आयुक्त सिराजुल हक एवं रेंजर्स लीडर रेशु चौहान के निर्देशन में सेफ बर्ड प्रोजेक्ट, हैंड क्राफ्ट और टेंट पिचिंग का अभ्यास कराया गया। रोवर्स प्रभारी डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि टेंट पिचिंग का उद्देश्य बाहरी परिस्थितियों से सुरक्षा प्रदान करते हुए सुरक्षित और व्यवस्...