कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट क्लब ने नवम पं. दिनेश मिश्रा टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रोवर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन कर जीत लिया। कानपुर साउथ के मैदान में शनिवार को बैटिंग के लिए उतरी आदर्श क्लब की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 103 रन बनाए। जवाब में रोवर्स क्लब की टीम ने महज 11.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 104 रन बना लिये। रोवर्स क्लब के फैज अहमद ने नाबाद 34, रोहित यादव ने नाबाद 23 और अक्षय सेन ने 26 रन देकर 3 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। मैच के बाद मुख्य अतिथि एचबीबटीयू के पूर्व विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग डॉ. प्रदीप त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि क्रिकेटर्स क्लब के अध्यक्ष शैलेन्द्र त्रिवेदी ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच अक्षय सेन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट देवेश तिवारी रहे।

हिंदी हिन्द...