जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- जमशेदपुर। दुबई में आयोजित होने जा रहे 7वें रोल बॉल विश्व कप के लिए भारतीय महिला एवं पुरुष टीम मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गई है। इस विश्व कप में झारखंड के जमशेदपुर निवासी श्रीकांत साहू का चयन भारतीय पुरुष रोल बॉल टीम में हुआ है। श्रीकांत टाटा स्टील रोल बॉल स्केटिंग ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षक चंदेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चंदेश्वर कुमार पूर्व में भी कई अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल विश्व कप में भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक रह चुके हैं, जिनके नेतृत्व में भारत ने स्वर्ण पदक जीते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...