जमशेदपुर, जनवरी 9 -- जमशेदपुर। रोल बॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित छठवीं रोल बॉल फेडरेशन कप प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 जनवरी 2026 तक हरियाणा रोल बॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के कुल आठ राज्यों की टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि झारखंड ने तीसरा स्थान हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...