चाईबासा, अक्टूबर 12 -- चाईबासा। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रविवार को इनडोर स्टेडियम परिसर में रोल बॉल खेल के लिए नव निर्मित कोर्ड का उद्घाटन राज्य के मंत्री दीपक बिरूवा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिले के कई गणमान्य लोग, उद्योगपति, खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे।उद्घाटन समारोह में उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, रोल बॉल एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष सालिनी सराफ, जमशेदपुर के रोल बॉल खिलाड़ी मनोज कुमार यादव सहित अनेक खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जिला, राज्य और देश का नाम रौशन करने का माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.