मेरठ, फरवरी 14 -- मवाना। भैंसा रोड पर एक स्कूल बस की साइड लगने से बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गये। घायलों को पहले मवाना सीएचसी लाया गया वहां से गंभीर हालत में दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। मवाना डेरे के पुल निवासी आरिफ और हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव रानी नंगला निवासी बाबू दोनों कक्षा दसवीं में पढ़ते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दोनों एएस इंटर कॉलेज से दसवीं की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने गए थे। प्रवेश पत्र लेकर दोनों बाइक से भैंसा रोड पर जा रहे थे कि सामने से आ रही एक स्कूल बस से साइड लग गई। दोनों मौके पर गिर पड़े और घायल हो गए। घायलों को लोगों ने मवाना सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...