जामताड़ा, अप्रैल 22 -- जामताड़ा प्रतिनिधि। 21 से 27 अप्रैल तक आद्रा मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। इस दरम्यान ट्रेन के परिचालन पर असर पड़ेगा। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर (दिनांक 21.04.2025 से 27.04.2025 तक होने वाली यात्रा) रद्द रहेगी। वहीं 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बरभूम मेमू पैसेंजर (दिनांक 21.04.2025 और 26.04.2025 को होने वाली यात्रा) आद्रा में ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दी जाएगी। वापसी में आद्रा से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी। यानी आद्रा और आसनसोल के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.