किशनगंज, अगस्त 18 -- किशनगंज। संवाददाता रोलबाग काली मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगे फूलों, झालरों और भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े चित्रों ने सभी का मन मोह लिया।जन्माष्टमी के पहले दिन, मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान कृष्ण की पूजा की गई और जन्मोत्सव मनाया गया।शनिवार को रात्रि में भगवान कृष्ण के बाकी रूप के पूजन के बाद मंदिर में रविवार को भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। मंदिर समिति के दीपक कुमार साहा, विक्रम, रवि गुप्ता, सुमित, अभिषेक, कृष , ध्रुव, अमन, सूरज, प्रियांशु आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.