अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रोरावर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी व पार्षद मुशर्रफ मजहर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में 343 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गईं। सीएमओ ने कहा कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को घर के पास ही मुफ्त जांच व उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना और टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस सहित गंभीर संक्रामक रोगों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना है। शिविर में कुल 343 लोगों की जांच हुई। इनमें 105 लोगों की हैंड हेल्ड एक्सरे जांच, 23 संदिग्ध मरीजों के बलगम नमूने व 163 लोगों की एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी व सिफिलिस जांच की गई। सिफिलिस जांच में तीन मरीज संदिग्ध मिले, जिन्हें आगे की जांच हेतु भेजा गया। इसके अलावा टीबी उन्मूल...