लखनऊ, जनवरी 3 -- प्रताप मार्केट राम मंदिर समिति की ओर से नववर्ष पर शनिवार को सुंदरकांड पाठ में पहुंचे राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रभु श्रीराम दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान राम की महिमा ऐसी है, जो सबके रोम रोम में बसे हुए है। रामायण की रचना की एक-एक चौपाई आस्था और मानवता का प्रतीक है। आयोजक व समिति के महामंत्री गजेंद्र पाल सिंह व भूपेंद्र सिंह सलूजा ने बताया कि पाठ के बाद आरती हुई। पंचमेवा, लड्डू भोग लगाया गया। बाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गायक गोपाल मिश्रा ने श्रद्धांलुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। इस मौके पर समिति के राकेश गुलाटी, भूपेंद्र सिंह सलूजा, महामंत्री गजेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष...