टिहरी, नवम्बर 6 -- कार्तिक पूर्णिमा की रात आकाश में सुपर मून दिखने से लोग काफी रोमांचित रहे। पहाड़ की चोटी पर उदय होता साल का आखिरी सुपर मून सबसे चमकीला व बड़ा दिखने पर आकर्षण का केंद्र रहा। बीती बुधवार की रात लोगों के लिए अनोखी खगोलीय घटना से रूबरू होने की थी। कार्तिक पूर्णिमा पर व्रतधारी श्रद्धालु जब चंद्रोदय होने पर पूजन के लिए निकले, तो उन्हें चंद्रमा का अनोखा रूप दिखाई दिया। चंद्रमा का प्रकाश आंखों को चौंधियां देने वाला था। खगोल व ज्योतिषविद् आचार्य भास्कर जोशी के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर साल का दूसरा सुपर मून दिखाई दिया। पृथ्वी की निकटतम दूरी पर होने से चंद्रमा सामान्य से 14 प्रतिशत बड़ा व 30 प्रतिशत अधिक चमकदार था। खगोल प्रेमियों द्वारा अपने मोबाइलों में प्रकृति के इस अनोखे दृश्य को कैद किया गया। काफी लोगों ने आधी रात को पूरी चमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.