कन्नौज, फरवरी 11 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के छात्रावास मैदान में डीएन इंटर काॅलेज तिर्वा चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेण्ट का बुधवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। डुडवा लाइंस ने इंदरगढ़ की टीम को एक रोमांचक मैच में 09 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शाहरूख को समाजसेवी कुक्कू चौहान ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच के अम्पायर जावेद व राॅकी राजपूत ने टाॅस कराकर मैच की शुरूआत कराई। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डुड्वा लांइस की टीम ने शानदार शुरूआत की। निर्धारित 14 ओवर में डुड़वा लायंस ने नौ विकेट खोकर 142 रन बनाए। जिसमें शाहरूख ने 34, मिन्हाज ने 17 व सलाम ने 12 बनाए। इंदरगढ़ से कप्तान पवनेश ने तीन, प्रांशू ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदरगढ़ की टीम ने 14 ओवर की समाप्ति पर 1...