कन्नौज, फरवरी 5 -- तिर्वा, संवाददाता। डीएन इंटर कॉलेज के छात्रावास मैदान में आयोजित डीएन काॅलेज तिर्वा चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेण्ट में गुरूवार को सहार व छिबरामऊ टीम के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया। जिसमें छिबरामऊ ने सहार की टीम को 21 रनों से हराकर मैच जीत लिया। छिबरामऊ के मोहित को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच की शुरूआत अम्पयार रॉकी राजपूत ने टास कराकर कराई। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छिबरामऊ की टीम ने मोहित के 38 व अभय ने 24 रन की बदौलत निर्धारित 15 ओवर में सात विेकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। सहार की टीम से सबसे अधिक मोनिस ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहार की टीम से मोनिश ने 34 व गौरव ने 22 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। पूरी टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 110 रन ही बना सकी। छिबरामऊ की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.