सहारनपुर, जनवरी 11 -- नानौता। नानौता प्रीमियर लीग के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में नानौता सुपरकिंग्स ने नानौता स्ट्राइकर्स को 80 रन से हराया। सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 240 रन बनाए। अभिषेक राणा ने 84 और कप्तान तनिष्क ठाकुर ने 53 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में स्ट्राइकर्स की टीम 161 रन पर सिमट गई। जिकरियान राणा ने 3 विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में नानौता राइडर्स ने नानौता स्ट्राइकर्स को हराया। राइडर्स ने पहले खेलते हुए 163 रन बनाए, जिसमें अंश धामा ने 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्राइकर्स की टीम 113 रन पर आउट हो गई। देव बैसोया ने 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। इस मौके पर मास्टर प्रमोद चौधरी, राजप्रताप सिंह व कोच रोहित वर्मा ने टीमों को ड्रेस वितरित कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...