कटिहार, फरवरी 21 -- कटिहार, एक संवाददाता रेल मैदान में आयोजित विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। दर्शकों को अंतिम गेंद तक सांसें थामे रखने वाले मैच देखने को मिले। पहला मुकाबला एस एंड टी बनाम कमर्शियल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कमर्शियल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में कमर्शियल ने 104 रन बनाकर एस एंड टी के सामने 105 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी एस एंड टी की टीम भी 20 ओवर में 104 रन ही बना सकी, जिससे मैच टाई हो गया। इसके बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ। सुपर ओवर में एस एंड टी ने दो विकेट खोकर 6 रन बनाए। जवाब में उतरी कमर्शियल टीम निर्धारित छह गेंदों में रवी शंकर दास के सामने मात्र 3 रन ही बना सकी। इस तरह एसएंडटी ने रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज की। सिगनल और ...