बोकारो, फरवरी 21 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में हजारीबाग व पश्चिम सिंहभूम के बीच मैच खेला गया। ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में दोनों हीं टीमों के बीच मैच टाई पर समाप्त हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग की टीम ने 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 223 रनों का स्कोर बनाया। अमन कुमार ने 93, निशांत कुमार ने 48, आनंद कुमार ने 30 व अमनीश कुमार ने 25 रन बनाए। पश्चिम सिंहभूम की ओर से सचिन दुबे ने 30 रन देकर चार विकेट लिए। जबकि तन्मय तंतुबाई व परमजीत सिंह को दो दो सफलता मिली। जवाबी पारी खेलने उतरी पश्चिम सिंहभूम की टीम 48.1 ओवर में 223 रनों के स्कोर पर हीं सिमट गई। सचिन दुबे ने 76, सुमित शर्मा ने 45 ,आशीष तंवर ने 33, तन्मय तंतुबाई ने 18 व आशीष ...