जमुई, नवम्बर 29 -- जमुई, नगर संवाददाता। सिकरिया स्थित जेएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शुक्रवार को आयोजित जिला क्रिकेट लीग के अंडर-16 टूर्नामेंट के एक रोमांचक लीग मुकाबले में स्टेशन क्लब झाझा ने डीएनसीसी को एक विकेट से हराकर संघर्षपूर्ण जीत हासिल की। यह जीत टीम के लिए काफी लंबे समय के बाद आई, जिसने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा दिया। टॉस जीतकर डीएनसीसी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उसकी पूरी टीम 23.4 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डीएनसीसी की ओर से रौनक ने 42 रन, करणवीर ने 17 रन और मयंक ने सात रन का योगदान किया। वहीं स्टेशन क्लब झाझा के गेंदबाज रवि किशन और अंकेश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेशन क्लब झाझा की शुरुआत साधारण रही और उसे नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे। लेकिन बल्लेबाज निशांत के धैर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.