अंबेडकर नगर, जनवरी 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा राज्य स्तरीय क्रिक टूर्नामेंट में ग्रुप बी के क्वार्टर फाइनल मैच में बस्ती और बलिया के बीच मुकाबला टाई हो गया। जिसके बाद हुए सुपर ओवर में बस्ती ने बलिया को चार रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ न्यूरो साइकेट्रिस्ट एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेके वर्मा रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर बलिया के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में बलिया ने नौ विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाये। बलिया के बल्लेबाज अमित ने 29 तथा दीपक, अभय व अमन ने 20- 20 रन बनाए। बस्ती के लिए रूद्र ने तीन, गोकुल और विनय ने क्रमश दो-दो विकेट हासिल किया। बलिया के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.