सिद्धार्थ, फरवरी 14 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर विकास क्षेत्र के सोहना चौराहे पर चल रहे तीन दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के दूसरे दिन शुक्रवार को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। देश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। दूसरे दिन की पहली कुश्ती में जम्मू कश्मीर के भूरा पहलवान ने राजस्थान के राजू को बेहतरीन दांव-पेंच के साथ पराजित किया। इसके बाद नेपाल के लकी थापा ने हरियाणा के सोनू को मात दी। तीसरे मुकाबले में सहारनपुर के शाहिल ने कानपुर के मनीष को चित किया, जबकि चौरी चौरा के गोविंद ने लखनऊ के मानसिंह को हराकर जीत दर्ज की। पांचवें मुकाबले में अयोध्या के बाबा गौरी शंकर और पंजाब के विक्की पहलवान के बीच कांटे की टक्कर हुई। अंततः गौरी शंकर ने बाजी मार ली। दिन का सबसे चर्चित मुकाबला महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.