रुडकी, जनवरी 10 -- वीजी स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। वीजी रेड ने एसएस क्रिकेट एकेडमी को मात्र एक रन के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। वीजी स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक अंकित मेंहदीरत्ता ने बताया कि बल्लेबाजी करने उतरी वीजी रेड की शुरुआत धीमी रही। ओपनर आरव बब्बर 6 रन और नक्ष बिरला 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अजय राज त्यागी ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाते हुए 51 गेंदों पर 54 रन (7 चौके) की कप्तानी पारी खेली। अजय के अर्धशतक की बदौलत वीजी रेड ने 29.2 ओवरों में 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। आयुष प्रताप ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में केवल 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.