बलिया, मार्च 17 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भलुही मे आयोजित अंतर जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन जयहिंद स्पोर्टिंग क्लब भलुही व गौरी भैया स्पोर्टिंग क्लब सागरपाली के बीच नाकआउट दौर का मुकाबला खेला गया। रोचक मुकाबले में तय समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। टाईब्रेकर से निकला नतीजा भलुही के पक्ष में रहा। खेल के 20वें मिनट मे भलुही टीम के आर्यन सिंह ने एक बेहतरीन पास पर शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक भलुही टीम 1- 0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद 15वें मिनट में सागरपाली के अजीत साहनी ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं। दस मिनट के अतिरिक्त समय में भी हार-जीत का फैसला नहीं होने पर टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें भलुही ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.