जामताड़ा, मई 12 -- रोमांचक मुकाबले में पुलिस एकादश ने प्रेस एकादश को दी मात कुंडहित, प्रतिनिधि। रविवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित बाउरीपाड़ा स्टेडियम में पुलिस प्रशासन एकादश और प्रेस मीडिया एकादश के बीच खेले गए एकदिवसीय फ्रेंडशिप मैच के दौरान पुलिस एकादश ने शानदार जीत हासिल की। जानकारी के अनुसार टॉस जीतने के बाद पुलिस एकादश ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रेस मीडिया एकादश ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 138 रन बनाए। इस दौरान प्रेस मीडिया एकादश के मोहन मंडल और दिग्विजय पासवान ने शानदार बल्लेबाजी की। जवाब में उतरी पुलिस एकादश ने महज दो विकेट खोकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर के अंतिम गेंद पर चौका मार कर लक्ष्य हासिल कर लिया। पुलिस एकादश की ओर से कप्तान सह थाना प्रभारी विनय कुमार यादव तथा चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.