गुमला, जनवरी 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। जेएससीए द्वारा शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में आयोजित बीएन सिंह अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को खेले गए मुकाबले में पलामू अंडर-19 की टीम ने गुमला को कड़े संघर्ष में 6 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू अंडर-19 की टीम 45.4 ओवर में 241 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पलामू के त्रिशांत सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए,जबकि आनंद शर्मा ने 62 रनों का अहम योगदान दिया। गुमला के अंकित और आशीसन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुमला अंडर-19 की टीम ने भी जबरदस्त संघर्ष किया,लेकिन 50 ओवर पूरे होने से पहले सभी विकेट खोकर 235 रन ही बना सकी। गुमला के करण प्रताप ने 66 रन की उपयोगी पारी खेली, वहीं हर्ष ने 38 रनों का योगदान दिया। पलामू के त्रि...