अररिया, जनवरी 23 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए 35वें भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग कांसम ट्रॉफी के मैच संख्या-32 में डी.सी.ए. येलो ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आयुष क को 7 विकेट से पराजित कर दिया। गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन खेल दिखाने वाले प्रियांशु कुमार को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयुष क की टीम डी.सी.ए. येलो के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और 29.5 ओवरों में मात्र 93 रन पर ऑलआउट हो गई। आयुष क की ओर से अनामी शंकर ने सर्वाधिक 21 रन बनाए, जबकि जयंत कुमार ने 9 और अंकित कुमार ने 8 रनों का योगदान दिया। डी.सी.ए. येलो की ओर से साहिल कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5.5 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं प्रियांशु कुमार ने 6 ओवर में सिर्फ 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.