वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। केन्द्रीय कारागार वाराणसी में चल रही जेल प्रीमियर लीग में शुक्रवार को रोमांचक मैच में जेल सुपर किंग ने डिसिप्लीन डेयर डेविल्स को एक गेंद शेष रहते हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डिसिप्लीन डेयर डेविल्स ने निर्धारित 12 ओवरों में 09 विकेट खोकर 140 रन बनाए। जेल वार्डर प्रेमचन्द्र मौर्या ने 15 गेंद में 48 रन (05 छक्के व 04 चौके), जेल वार्डर पंकज कुमार प्रसाद ने 9 गेंद 22 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी वाराणसी जेल सुपर किंग के खिलाड़ियों ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। वाराणसी जेल सुपर किंग के ओपनर बल्लेबाज नीरज तिवारी ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जेल वार्डर धनंजय सिंह के एक ओवर में 05 छक्के लगा दिये। महेन्द्र कुमार ने 32 गेंद पर 08 छक्कों की मदद से 57 रन बनाये। वह मैन ऑफ द मैच चुने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.