बलिया, फरवरी 15 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम में पुलवामा हमले में बलिदानी जवानों की स्मृति में चल रहे बिलारी अंतरजनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को कुशीनगर व छपरा के बीच मैच खेला गया। कांटे के इस मैच में छपरा ने कुशीनगर को 1-0 से पराजित किया। मैच के पहले हॉफ में दोनों टीमें बराबर रहीं। हालांकि दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके गंवाए। खेल के दूसरे हॉफ के 18वें मिनट में छपरा के आलम राकी ने मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलायी। खेल की समाप्ति तक कुशीनगर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इससे पहले सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। रेफरी वीरेंद्र सिंह अकेला, राजू राय व अजीत सिंह रहे, जबकि कमेंट्री राणा सिंह, अमित कुमार, राजेश दुबे ने की। आयोजक संगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.