गोपालगंज, फरवरी 1 -- कुचायकोट। एक संवाददाता सेमरा प्रीमियर लीग डबल बाइक कप विधानसभा क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को एक रोमांचक प्रदर्शनी मुकाबला खेला गया। कुशीनगर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए बीडीओ सुनील कुमार मिश्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के समापन पर आयोजन समिति की ओर से दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई तथा सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रशासन मीडिया टीम की ओर से बीडीओ सुनील कुमार मिश्र, सीओ मणिभूषण कुमार, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा, राजकरण गुप्ता और आशुतोष कुमार तिवारी शामिल रहे। वहीं आयोजन में श्यामबिहारी पांडेय, सुरेश कुमार रंजन, टूर्नामेंट आयोजक भरत वर्मा, दिलीप कुमार, पंकज कुमार, मुकेश, विकास, रंजीत और मनोज की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.