सोनभद्र, फरवरी 23 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे 23वां सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को आगरा ने बलिया को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि सीआईएसएफ ओबरा यूनिट के कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में आगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.4 ओवरो में 131 रन बनाया। आगरा के सबसे सफल बल्लेबाज शुभम गुप्ता ने 36 गेंद पर 30 रन बनाए। वहीं हिमांशु सिंह ने 25 गेंद पर 27 रनों का योगदान दिया। बलिया टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज बृजेश बिंद ने अपने 5 ओवरो में 16 रन देकर 4 विकेट झटके। वही नवनीत वर्मा ने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में उतरी बलिया की पूरी टीम 128 रनों पर ढेर हो गयी। इस रोमांचक मुकाबले में 3 रनों...