हमीरपुर, फरवरी 8 -- स्व.राजा महिपाल सिंह क्रीड़ा स्थल में चल रहे 35वें अंतरराज्यीय सोनालिका चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मुकाबले में आगरा की टीम ने फतेहपुर को बेहद रोमांचक मुकाबले में दो रन से हरा दिया। अंतिम ओवर तक चले संघर्ष में दर्शकों की सांसें थमी रहीं। आगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 151 रन बनाए। टीम की ओर से ऋषभ ने उपयोगी 31 रन बनाए, जबकि रोहित ने 29 रनों की तेज पारी खेली। फतेहपुर की ओर से अनूप यादव ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। श्रेयांश और रियान को भी दो-दो सफलताएं मिलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहपुर की टीम ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन अंतिम ओवरों में विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। रितिक की 20 गेंदों में 42 रनों की आक्रामक पारी के बावजूद फतेहपुर की टीम 149 रन पर सिमट ग...