उरई, जनवरी 21 -- कुठौंद। जनपद जालौन के अंतिम छोर पर स्थित गांव शंकरपुर के किसान इन दिनों गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। रोमई मुस्तकिल बंबी में लंबे समय से पानी न आने के कारण खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों का कहना है कि बंबी की सफाई हुए काफी समय बीत चुका है, इसके बावजूद नहर विभाग द्वारा अब तक सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ा गया है। किसानों ने बताया कि फसल की बुवाई में खाद, बीज और मजदूरी पर भारी खर्च हो चुका है। यदि समय रहते पानी नहीं मिला तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी, जिससे किसान आर्थिक रूप से तबाह हो जाएंगे। साथ ही परिवार के भरण-पोषण और पशुओं के लिए चारा जुटाना भी मुश्किल हो जाएगा। इस समस्या को लेकर किसानों में गहरा आक्रोश है। ब्लॉक कुठौंद किसान यूनियन के अध्यक्ष कृपाल सिंह गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.