नोएडा, जनवरी 21 -- नोएडा। सेक्टर-50 स्थित मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने रोबोट से फेफड़े के कैंसर की पहली सर्जरी का दावा किया। लंग ट्रांसप्लांट विभाग के निदेशक डॉ. बेलाल बिन आसफ ने बुधवार को बताया कि 65 वर्षीय मरीज के सीटी एंजियोग्राफी के दौरान फेफड़े में एक नोड्यूल पाया गया। जांच में अर्ली-स्टेज लंग कैंसर की पुष्टि हुई। एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने इस दौरान रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी एंड लंग कैंसर क्लिनिक शुरू करने की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...