कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर। बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में अटल टिंकरिंग लैब की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। समापन सत्र में प्रधानाचार्य अमर सिंह चौहान और यूनिसेड के जनरल मैनेजर नवीन पांडेय ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ट्रेनर्स को टिंकरिंग से संबंधित नई तकनीक की जानकारी देना है। बच्चे इससे रोबोट आदि बनाना सीख सकेंगे। इसका प्रशिक्षण भी दिया गया। थ्री डी प्रिंटिंग कर सकेंगे। ट्रेनर अक्षय कावले, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रशांत द्विवेदी, प्रोजेक्ट इंजीनियर आयुष मिश्रा के साथ भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष वरुण सिंह सेंगर, लैब प्रभारी सचिन गुप्ता, लेफ्टिनेंट अखिलेश यादव, शरद कुमार सिंह, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...