लखनऊ, सितम्बर 15 -- रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण अधिक कारगर है। इसमें मरीज को छोटा चीरा लगाकर घुटना प्रत्यारोपण किया जा सकता है। यही नहीं यदि मरीज का आधा घुटना सही है तो बाकी खराब हिस्सा ही बदला जाएगा। यह जानकारी आर्थराइटिस फाउंडेशन ऑफ लखनऊ के संस्थापक सदस्य व सचिव डॉ. संदीप कपूर ने दी। वह सोमवार को गोमतीनगर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण पर जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि हाल ही में 70 साल की महिला का घुटना प्रत्यारोपण रोबोटिक तकनीक से किया है। करीब चार साल बाद बुजुर्ग महिला अपने पैरों पर खड़ी हो गईं, वॉकर के सहारे चलने-फिरने भी लगी हैं। बुजुर्ग मरीज की तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। डॉ. संदीप कपूर ने बताया कि रोबोट से घुटना प्रत्यारोपण अधिक सटीक होता है। ऑपरेशन के दौरान आस-पास की कोशिकाओं को कम नुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.