बाराबंकी, नवम्बर 29 -- बाराबंकी। आनंद भवन विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित विज्ञान व तकनीकी प्रदर्शनी ने छात्रों की प्रतिभा, कल्पनाशीलता व तकनीकी समझ को नए पंख दिए। इस दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला। दर्शकों ने बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडलों को सराहा। आर्टीफीशियल इंटलीजेंस (एआई) और रोबोटिकी पर आधारित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री अर्चना थॉमस ने रिबन काटकर किया। जैसे ही प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ, कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से वैज्ञानिक सोच और नवाचार का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल न केवल देखने में आकर्षक थे, बल्कि सामाजिक जरूरतों और दैनिक समस्याओं का समाधान भी प्रस्तुत कर रहे थे। छात्र-छात्राओं ने एआई आधारित वॉकिंग स्टिक, भूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.