चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के रोबोकेरा गांव में नौ फरवरी को हाईवा जलाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।जबकि इस मामले में संलिप्त चार आरोपी फरार है। डीएसपी जयदीप लकड़ा ने आनंदपुर थाना में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी। डीएसपी ने कहा कि नौ फरवरी की रात्रि करीब 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच में अज्ञात अपराधियों द्वारा सड़क निर्माण कार्य में लगे एक हाईवा को जला दिया गया था। इस मामले में वादी दिपक रंजन की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में जांच के दौरान गुदड़ी थाना क्षेत्र के एक नाबालिक और दूसरा कैलाश बुढ़ (18) पिता दाउद बुढ़ ग्राम उसुगिन को हिरासत में लिया गया। आरोपियों ने पुछताछ के दौरान हाईवा जलाने की बात स्वीकार किया...