गिरडीह, फरवरी 19 -- राजधनवार। धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोबिन साव बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाया । इस दौरान नगर क्षेत्र के गांधी चौक, राजा चौक, हटिया रोड, राजा टोला, हॉस्पिटल रोड, कर्बला रोड, ब्लॉक रोड आदि टोला मुहल्ले में जनसमर्क अभियान चलाया। बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तथा अपने पक्ष में क्रमांक संख्या 09 बाल्टी छाप पर मतदान की अपील किया । कहा कि जनता का मुझे अपार समर्थन मिल रहा है। मैं पुर्व में पंचायत में मुखिया के कार्यालय में सैकड़ो लोगो को आवास,कई नाली गली को बनवाया,चबुतरा बनवाने की काम किया । कोविड काल मे में लोगो को सेवा करते रहा जिसका फलाफल मुझे देखने का मिल रहा है । इस दौरान साव ने अपने चुनावी मुद्दा को दोहराते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ सुंदर के साथ साथ डिजिटल नगर बनाना मेरा सपना है । यहां में जात पात ऊपर उठकर स...