वाराणसी, नवम्बर 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रथयात्रा-गोदौलिया के बीच बन रहे रोप-वे की लोड टेस्टिंग अगले माह के तीसरे सप्ताह में शुरू होगी। इसके लिए पहले सप्ताह में सभी टावरों का निर्माण पूरा करने की तैयारी है। दस टावरों में से केवल दो का काम शेष है। लक्सा थाने के पास टॉवर संख्या 23 कुछ दिनों में तैयार हो जाएगा, जबकि गोदौलिया चौराहे पर टॉवर संख्या 29 का आधा निर्माण पूरा हो चुका है। रोप-वे परियोजना से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार रथयात्रा से गोदौलिया तक लोड टेस्टिंग के लिए बुनियादी ढांचा तैयार है। गिरजाघर स्टेशन भी लगभग पूरा हो चुका है। 15 जनवरी 2026 तक यह पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। रथयात्रा स्टेशन पर कंट्रोल रूम भी बनकर तैयार है। उधर कैंट रोप-वे स्टेशन का सिविल कार्य पूरा हो चुका है, जबकि फिनिशिंग का 90 प्रतिशत कार्य शेष है, जिसे अगल...