फतेहपुर, जुलाई 17 -- फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने मंगलवार को एक साल पहले रोपित पौधे का जन्मदिन मनाया। इस दौरान गायत्री परिवार द्वारा वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजन कर किया गया। यहां लोगों को हरियाली संरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया। मरणोपरांत महिला वैश्य रत्न से सम्मानित स्व. ममता गुप्ता के स्मृति अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने शहर के चित्रांश नगर स्थित बिरषा मुंडा सरस्वती संस्कार विद्यालय में बीते साल आज के ही दिन तीन पौधों का रोपण किया गया था। साथ ही उनके पुत्रों द्वारा एक वृक्ष मां के नाम लगाया था। मंगलवार को गायत्री परिवार द्वारा वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजन करके जन्मदिन मनाया गया। परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने कहा कि वृक्ष धरा का आभूषण होने के साथ ही शुद्ध ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। वहीं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.