महाराजगंज, जुलाई 1 -- झनझनपुर,महराजगंज हिन्दुस्तान संवाद। खेत की रोपाई कर अपने घर लौट रही एक महिला का अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गयी। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चौक के गुरुगोरक्षनाथ नगर निवासी हाशिम की पत्नी कलीमुन निशा खेत की रोपाई कर घर लौट रही थी। अभी वह सोनाड़ी-चौक रोड स्थिति एक राइसमिल के करीब पहुंची थी कि तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गयी। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। वहीं बाइक सवार मौका देख बाइक छोड़ फरार हो गया। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिसमें दो लोग फरार हो गए। एक को लोगों ने पकड़ लिया। गुरुगोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ रामचरन सरोज ने बताया कि जानकारी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार...