मथुरा, मार्च 26 -- राधा रानी रोपवे में आयी खराबी को जांचने के लिए मंगलवार को आईआईटी रुड़की की तीन इंजीनियरों की टीम बरसाना पहुंची। इस दौरान विकास प्राधिकरण के एक्सईएन भी बरसाना पहुंचे। आईआईटी के इंजीनियरों ने रोपवे की तकनीकी खामियों की जांच देर शाम तक की। करीब सात घंटे तक जांच चली। आईआईटी की टीम रोप वे का डेटा कलेक्ट कर अपने साथ ले गई है। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए बारीकी से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट विप्रा व शासन को भेजी जाएगी। जब सबकुछ सही रहेगा, उसके बाद रोपवे का संचालन शुरू किया जाएगा। बताते चलें कि बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर जाने वाले रोपवे की ब्रेक फेल हो जाने से तीन ट्रॉलियां प्लेटफार्म से आकर टकरा गईं। जिसके कारण 18 श्रद्धालुओं की जान शामत में फंस गई, किंतु उक्त घटना में किसी श्रद्धालु को चोट नहीं आई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.