रांची, फरवरी 7 -- रांची, संवाददाता। झारखंड के चर्चित रोपवे दुर्घटना मामले में दोषी मानी गई कंपनी दामोदर रोपवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (डीआरआईएल) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राज्य सरकार द्वारा उसे पांच साल के लिए ब्लैक लिस्ट किए जाने की कार्रवाई को चुनौती दी है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और झारखंड पर्यटन विकास निगम को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने डीआरआईएल को मामले से जुड़े नए तथ्यों को प्रस्तुत करने की भी अनुमति दी है। कोर्ट अब इस बात पर विचार करेगा कि दुर्घटना के संदर्भ में डीआरआईएल को ब्लैक लिस्ट किए जाने की अवधि उचित है या नहीं। बता दें कि 10 अप्रैल 2022 को झारखंड के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.