भागलपुर, जुलाई 19 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि रसलपुर थाना क्षेत्र बहियार में धान रोपनी करने गई लापता दोनों महिलाओं का शव शुक्रवार को गेरुआ नदी के मुहाने त्रिमुहान गंगा नदी से पुलिस ने बरामद किया। घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर दोनों का शव उपलाता हुआ बरामद हुआ। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रसलपुर थाना और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। दोनों महिलाएं बीते बुधवार शाम से लापता थी। इसको लेकर गुरुवार को परिजनों ने एनएच 80 पर जाम लगाया था। गेरुवा नदी में एसडीआरएफ की टीम में शव को खोज रही थी। महिलाओं को रोपनी के लिए ले जाने वाली मेठ घोघा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी शकुना देवी आठ महिलाओं को धान रोपनी के लिए रसलपुर बहियार साथ ले गई थी। रोपनी के बाद सभी महिलाएं घर लौट गई लेकिन पिंकी और रेखा नहीं लौटी। परिजनों ने खेत मालिक प्रदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.